Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

खूंटी में सरहुल महोत्सव में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

 केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सरहुल महोत्सव में शामिल हुए। झारखंड के मुरहू और खूंटी में सरहुल का आयोजन किया गया था। अर्जुन मुंडा ने एक्स पर पोस्ट किया, "आज मैं खूंटी के मुरहू में आयोजित सरहुल महोत्सव में शामिल हुआ। कार्यक्रम में मेरे छोटे भाई नीलकंठ सिंह मुंडा भी मौजूद थे। आप सभी को प्रकृति पर्व सरहुल की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।"

नीलकंठ सिंह मुंडा खूंटी के विधायक हैं। सरहुल झारखंड का वसंत त्योहार है। यह नये साल की शुरुआत का प्रतीक है। यह त्यौहार तीन दिनों तक मनाया जाता है।