Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा में करेंगे चुनावी रैली

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को दो रैलियां करेंगे। शाह सुबह 11 बजे टोहाना के हिसार रोड स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा पार्क के सामने और दोपहर 2.30 बजे जगाधरी की नई अनाज मंडी में रैली को संबोधित करेंगे।

गृह मंत्री टोहाना रैली के जरिए फतेहाबाद जिले की तीनों विधानसभा सीटों टोहाना, फतेहाबाद और जाखल के अलावा जींद जिले की नरवाना, हिसार जिले की उकलाना व बरवाला सीटों को भी साधने का प्रयास करेंगे।