Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

J-K: किश्तवाड़ में बादल फटने से हुए हादसे में दो और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 64 पहुंची

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने से प्रभावित चशोती गांव में मलबे से दो और शव बरामद किए गए हैं। इससे प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 64 हो गई। बारिश थमने और सूरज निकलने के बाद मंगलवार को छठे दिन भी इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी रहा। बचाव दल कई जगहों पर काम में जुटे रहे।उन्होंने अर्थमूवर मशीनों, खोजी कुत्तों और दूसरी मशीनों की मदद से मलबे में जिंदगी की तलाश जारी रखी।

मचैल माता मंदिर के रास्ते में पड़ने वाले गांव चशोती में 14 अगस्त को बादल फटने से आई अचानक बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई थी। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में तीन सीआईएसएफ कर्मी और एक विशेष पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान का विस्तार चशोती नाले के किनारे की जगहों तक किया जाएगा। उनके मुताबिक ज्यादातर इलाकों में फैले मलबे को पहले ही खंगाला जा चुका है।