Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

Punjab: सोशल मीडिया 'इन्फ्लुएंसर' की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता फरार

पंजाब के बठिंडा में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी गुरुवार को बठिंडा जिले में आदेश विश्वविद्यालय की पार्किंग में एक लावारिस कार में मृत पाई गई।

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों- अमृतपाल सिंह, निमरनजीत सिंह और जसप्रीत सिंह की पहचान कर ली है और बाद के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य साजिशकर्ता अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है। पुलिस ने कहा है कि हत्या के पीछे का मकसद मोरल पुलिसिंग था। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने दावा किया है कि कमल कौर अश्लील वीडियो पोस्ट करती थी जिससे युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा था।