Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

सुनामी जैसी लहरों ने केरल के गांवों को किया तबाह

केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलापुझा और त्रिशूर जिलों के तटीय इलाकों में समुद्र से अचानक आई ऊंची लहरों ने कई बस्तियों को डुबो दिया। समुद्र के पानी ने सड़कों को तबाह करने के साथ-साथ नावों और मछली पकड़ने के सामान को भी बर्बाद कर दिया। पानी रिहायशी इलाकों तक भी पहुंच गया जिससे मछुआरा समुदाय दहशत में है। इन लहरों को 'सुनामी जैसी' बताते हुए लोगों का कहना है कि वे समुद्र में अचानक आए इस बदलाव को संभालने के लिए तैयार नहीं थे। देश में मछुआरों को मौसम की चेतावनी जारी करने वाली एजेंसी इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओशन इन्फॉर्मेशन एंड सर्विसेज के मुताबिक चार अप्रैल तक इस इलाके में समुद्र में हालात ऐसे ही बने रहेंगे।