Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

श्रीनगर में ट्रक ने पांच महिलाओं को कुचला, दो की मौत और तीन घायल

उत्तराखंड के श्रीनगर में मंगलवार रात एक ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गईं।हादसा श्रीकोट के इलाके में हुआ। एक पानी टैंकर ने नियंत्रण खो दिया और महाराष्ट्र की पांच महिलाओं को टक्कर मार दी.

हादसे में घायल तीन महिलाओं का इलाज बेस अस्पताल में किया जा रहा है। महिलाएं बद्रीनाथ के दर्शन के बाद श्रीनगर में रुकी थीं। हादसे के समय वे सड़क किनारे बैठीं थीं। ट्रक के ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।