Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

PMK संस्थापक रामदास ने बेटे को पार्टी से निकाला, कार्यकर्ताओं को उनसे संपर्क न रखने की दी चेतावनी

Tamil Nadu: पीएमके संस्थापक रामदास ने गुरुवार को अपने बेटे अंबुमणि को कार्यकारी अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटाने की घोषणा की। तिंडीवनम के पास थाईलापुरम स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए रामदास ने कहा कि पट्टाली मक्कल काची की अनुशासन समिति की एक सितंबर, 2025 की सिफारिश के आधार पर, कई पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे अंबुमणि, दो बार सेवा विस्तार दिए जाने के बावजूद समिति द्वारा भेजे गए 16 आरोपों का जवाब देने में विफल रहे।

रामदास ने आगे कहा कि अंबुमणि की चुप्पी का मतलब है कि उन्होंने आरोपों को स्वीकार कर लिया है, क्योंकि उनके पास जवाब न देने का कोई वैध कारण नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि अंबुमणि के खिलाफ आरोपों को सही माना गया, जिससे ये साबित होता है कि वो एक मनमाने और अयोग्य राजनेता हैं और उनके कार्य पार्टी के खिलाफ थे।

रामदास ने घोषणा की कि अंबुमणि को उनके पार्टी विरोधी रुख के कारण पट्टाली मक्कल काची के कार्यकारी अध्यक्ष पद और प्राथमिक सदस्यता से हटाया जा रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकारिणी को अंबुमणि से संपर्क न रखने की चेतावनी दी और कहा कि भविष्य में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।