Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

Tripura: छह अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

त्रिपुरा से मुंबई जाने की योजना बना रहे तीन ट्रांसजेंडर समेत कुल छह बांग्लादेशी नागरिकों को पश्चिम त्रिपुरा जिले के एक रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। 
पकड़े गए सभी बांग्लादेशियों के पास भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज नहीं थे।

खुफिया जानकारी मिलने के बाद राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने गुरुवार को जिरानिया रेलवे स्टेशन पर निगरानी बढ़ा दी।

अगरतला जीआरपी थाने के प्रभारी तापस दास ने कहा, "गुप्त सूचना के आधार पर हमने कल जिरानिया रेलवे स्टेशन से छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये जीआरपी, आरपीएफ पुलिस स्टेशनों, बीएसएफ और हमारी सहयोगी एजेंसियों का ज्वाइंट ऑपरेशन था। वे सीमा पार कर बांग्लादेश से भारत आए थे। पहले उनके पास कोई वैध दस्तावेज भी नहीं था। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे ट्रेन से मुंबई जा रहे थे।" चार लोग बांग्लादेश के किशोरगंज जिले के जबकि बाकी दो नोआखली जिले के रहने वाले हैं।