Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

महाराष्ट्र के अकोला में ट्रांसजेंडर वोटरों ने डाला वोट

 महाराष्ट्र के अकोला में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में वोटिंग जारी है। सुबह सात बजे वोटिंग शुरू होने के साथ ही कई ट्रांसजेंडर वोटरों को एक पोलिंग स्टेशन पर वोट डालते देखा गया। अकोला में वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रकाश अंबेडकर का मुकाबला बीजेपी के अनूप संजय धोत्रे और कांग्रेस के अभय काशीनाथ पाटिल से है।

महाराष्ट्र की आठ सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इन सीटों पर 1.49 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें 432 वोटर थर्ड जेंडर कैटेगरी के हैं।