Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

माइक्रो ऑब्जर्वरों और काउंटिंग स्टाफ की चेन्नई में ट्रेनिंग शुरू

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आम चुनाव की वोट काउंटिंग के लिए नियुक्त किए गए अधिकारियों की पहले फेज की ट्रेनिंग हुई। लोकसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान चार जून को होना है।

चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के मुताबिक अधिकारियों को निर्देश दिए जाते हैं। वोट काउंटिंग के लिए 1433 कर्मचारियों की पहचान की गई है और उन्हें पहले फेज की ट्रेनिंग दी जा रही है। दूसरे फेज की शुरूआत तीन जून को होगी और इस दौरान अधिकारियों को सेंटरों की जानकारी दी जाएगी।