Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर यातायात जल्द ही बहाल किया जाएगा

गुजरात के नाडियाड में वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर ओलियम केमिकल ले जा रहा एक टैंकर ट्रक पलट गया। केमिकल लीक होने से बादल छाने के कारण हाइवे पर विजिबिलिटी कम हो गई। हालांकि प्रशासन ने किसी दुर्घटना और जनहानि से बचने के लिए एक्सप्रेसवे को बंद कर दिया था, जिसे जल्द ही फिर से खोल दिया जाएगा।

एक्सप्रेसवे के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। केमिकल लीक होने से प्रभावित पांच लोगों का इलाज चल रहा है और वे सभी खतरे से बाहर हैं। डीएम अमित प्रकाश ने बताया, "ओलियम केमिकल ले जा रहा एक टैंकर ट्रक मंगलवार शाम को नाडियाड में वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर पलट गया और उस रसायन से बादल बनने के कारण एक्सप्रेसवे पर एक से दो किमी तक विजिबिलिटी कम हो गई।"

प्रशासन ने धुएं को कम करने के लिए नाडियाड, अहमदाबाद और वडोदरा की दमकल टीमों को बुलाया गया। अहमदाबाद और वडोदरा से करीब चार वाटर ब्राउजर और दो आपातकालीन फायर टेंडर टीमों को बुलाया गया है।