Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री सितंबर में 14 फीसदी बढ़ी

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की सितंबर में थोक बिक्री सालाना आधार पर 14 फीसदी बढ़कर 26,847 इकाई हो गई। वाहन मैन्यूफैक्चरिंग की पिछले साल सितंबर में थोक बिक्री 23,590 इकाई रही थी। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने बयान में कहा, कंपनी ने घरेलू बाजार में 23,802 इकाइयां बेचीं और 3,045 इकाइयों का निर्यात किया।

टीकेएम के उपाध्यक्ष (बिक्री, सर्विस व पुरानी कार कारोबार) सबरी मनोहर ने कहा, ‘‘ त्योहारों के शुरू होने के साथ ही उत्पादों को लेकर पूछताछ बढ़ रही है। ये हमें हमारे पंसदीदा त्योहारों के समय को लेकर आशावान बना रहा है। खासकर हमारे एसयूवी, एमपीवी और छोटी कार खंड में देश भर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसने सितंबर महीने में हमारी बिक्री में 90 प्रतिशत से अधिक का योगदान दिया है।