Breaking News

UP: अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह विष्ट दामाद प्रतीक यादव को मुखाग्नि देंगे     |   ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुआ हमला अस्वीकार्य: MEA प्रवक्ता     |   जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, महिला सरगना-उसके साथी अरेस्ट     |   बंगाल: कोर्ट रूम से बाहर निकलने पर ममता के खिलाफ नारेबाजी, 'चोर चोर' के नारे लगे     |   बंगाल के सभी स्कूलों में वंदे मातरम् अनिवार्य, सचिवालय जल्द जारी करेगा आदेश     |  

Jammu Kashmir: उधमपुर में दो आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना ने किया एनकाउंटर

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के एक दूरस्थ जंगल में 20 घंटे से अधिक समय तक जारी अभियान के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर अवु मविया के रूप में हुई है, जो पिछले कई साल से इस क्षेत्र में सक्रिय था। सेना ने इस अभियान को ‘किया’ नाम दिया है और कहा है कि इलाके में अब भी निगरानी रखी जा रही है।

सेना के व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पुलिस से मिली पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर ‘काउंटर इंटेलिजेंस फोर्स डेल्टा’ और व्हाइट नाइट कोर के जवानों ने पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर बसंतगढ़ के जाफर जंगल में एक संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभियान चलाया। इस दौरान घेराबंदी को मजबूत किया गया ताकि आतंकवादी भाग न सकें।’’

पोस्ट में कहा गया, “मंगलवार को आतंकवादियों से सामना होने के बाद उन पर कड़ी नजर रखी गई। सुनियोजित और समन्वित कार्रवाई के बाद दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इस अभियान में अलग-अलग एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, सामरिक सटीकता और उच्च स्तर की पेशेवर क्षमता देखने को मिली।”

सेना ने बताया कि अभियान सफलतापूर्वक खत्म हो गया है लेकिन क्षेत्र अब भी निगरानी में है। अधिकारियों के मुताबिक, एक आतंकवादी का शव एक गुफा के पास से बरामद किया गया, जबकि दूसरे का शव गुफा के अंदर मिला। मारे गए आतंकवादियों के पास से एक एम4 कार्बाइन और एक एके असॉल्ट राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।