Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

25 मई को लोकसभा चुनाव से पहले राजौरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में 25 मई को अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर वोटिंग से पहले सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई।

जम्मू कश्मीर में राजौरी जिला एक सीमावर्ती जिला है और इस इलाके में पिछले दो साल में सुरक्षा बलों पर कई आतंकी हमले हुए हैं।

सड़कों पर एमवीसीपी यानि मोबाइल व्हीकल चेक प्वाइंट्स गाड़ियों और पैदल चलने वालों की जांच के लिए लगाए जा रहे हैं।

जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एहतियाती घेरा, तलाशी अभियान (सीएएसओ) और एरिया डोमिनेशन गश्ती (एडीपी) निकाले जा रहे हैं।