Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

Kerala: इडुक्की में सौ साल पुराने बांध' को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Kerala: केरल के इडुक्की जिले की पुलिस ने सोमवार को बताया कि सौ साल पुराने 'मुल्लापेरियार बांध' को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पुलिस के मुताबिक, त्रिशूर जिला कलेक्ट्रेट को एक ईमेल मिला था, जिसमें जलाशय को उड़ाने की धमकी दी गई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम तुरंत बांध वाली जगह पर पहुंची और पूरे इलाके की तलाशी ली। पुलिस अधिकारी ने बताया, “अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और जांच अभी जारी है।” साल 1895 में बना मुल्लापेरियार बांध तमिलनाडु (इसका मालिकाना हक और संचालन इसी के पास है) और केरल (जहां ये स्थित है) के बीच लंबे समय से विवाद का विषय रहा है।

ये धमकी ऐसे दिन सामने आई जब उच्चतम न्यायालय ने 130 साल पुराने बांध की सुरक्षा और संरचनात्मक स्थिरता को लेकर चिंता जताते हुए उसके जगह पर नया बांध बनाने की मांग वाली जनहित याचिका पर केंद्र, तमिलनाडु और केरल सरकारों के साथ-साथ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) को नोटिस जारी किया।