नीतीश कुमार 9वीं वार बिहार के सीएम बन गए हैं. रविवार को उन्होंने बीजेपी और जीतनराम मांझी की पार्टी हम के समर्थन से सीएम पद की शपथ ली. नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ जाने पर प्लुरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया ने भी प्रतिक्रिया दी है. बिहार की राजनीति में सीधे सीएम पद की उम्मीदवार बनकर उतरी पुष्पम प्रिया ने सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार को बधाई दी साथ ही तंज भी किया. नीतीश कुमार को सीएम की गद्दी से हटाने तक मास्क नहीं उतराने का प्रण लेने वाली पुष्पम प्रिया ने लिखा- सीएम के रूप में निस्संदेह नीतीश कुमार की यह आख़िरी पारी है. बीस महीने बचे हैं. वे स्वस्थ रहें ताकि उनके वक्तव्य व व्यवहार से बिहार को और शर्मिंदगी न उठानी पड़े. हम उम्मीद करते हैं कि जाते-जाते वे राज्य-हित में कुछ अच्छा कर के जाएंगे
नीतीश को गद्दी से हटाने के लिए इस महिला नेता ने खाई है कसम
You may also like
रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: सीएम योगी.
पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागत; संतों संग खींचा रामरथ.
संतों ने की CM योगी की सराहना, बोले- मुख्यमंत्री के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति.
Diwali 2026: अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है दिवाली, जानिए इसकी पौराणिक कथा.