Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनवा चला ये बड़ा दांव

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद आलाकमान ने पार्टी नेतृत्व में बड़े फेरबदल किए हैं. कई राज्यों के प्रभारी बदले गए हैं और कुछ को हटाया भी गया है. राजस्थान के जादूगर कहे जाने वाले पूर्व सीएम अशोक गहलोत को भी पिछले दिनों विपक्षी अलायंस कमेटी का सदस्य बनाया गया है. साथ ही कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी महासचिव बनाया गया है.

संगठन में हुए बड़े बदलाव के बाद से ही राजस्थान की राजनीति से दूर हुए सचिन पायलट के बाद राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत का ही दबदबा देखने को मिल रहा है. वह राजधानी में रहकर तीनों राज्यों में कांग्रेस की रणनीति तय करेंगे, जबकि पायलट अब पांच महीनों तक छत्तीसगढ़ में ही व्यस्त रहने वाले हैं.