Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

MP: बेहद डराने वाले हैं ये आंकड़े, सीधी में सात महीनों में 74 शिशुओं की मौत, जांच शुरू

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सीधी स्थित जिला अस्पताल की विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई में पिछले सात महीनों में 74 शिशुओं की मौत के बाद जांच शुरू हो गई है। इन मौतों के लिए करीब चार स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। ये पद पिछले कुछ समय से खाली पड़े हैं, जिसके कारण नॉन- स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को छोटे बच्चों का इलाज करना पड़ रहा है।

यहां आने वाले डॉक्टर भी 'ऑन कॉल' होते हैं और आपातकालीन मामलों से निपटने के लिए हमेशा उपलब्ध नहीं होते। जिले में जून के महीने में 17 शिशुओं की मौत हुई थी। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामले बाहर से आते हैं और माता-पिता नवजात शिशु को तब लाते हैं जब उसकी हालत बहुत गंभीर होती है।