Breaking News

मुंबई: ED ने BJP नेता से जुड़े फॉरेस्ट लैंड स्कैम में 17.74Cr की प्रॉपर्टी अटैच की     |   आईएएस अशोक कुमार दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने, आर एलिश वाज की जगह लेंगे     |   BJP का अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे     |   बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |  

विशाखापट्टनम में समुद्र खिसका पीछे

समुद्र की लहरें देख इन दिनों विशाखापट्टनम के लोग चिंतिंत हैं. इसकी वजह है समुद्र का पीछे हटना. हालांकि अब तक ये साफ नहीं हो सका है कि ऐसा होने की संभावित वजह क्या है. क्या ये जापान में आए भूकंप की वजह से हुआ या फिर ये आमावस्या और पूर्णिमा के दौरान होने वाले मौसमों में बदलावों का नतीजा है, यह अब तक समझा जाना बाकी है. क्योंकि मामला ये है कि पिछले तीन-चार दिनों से विशाखापट्टनम में समुद्र लगातार पीछे की ओर खिसका है.

जानकारी के मुताबिक समुद्र के किनारे से लगभग 100 फीट पीछे समुद्र खिसक गया है. जो वहां के स्थानीय मछुआरे हैं, उनका कहना है कि पिछले तीन-चार दिनों से वह यह बदलाव दर्ज कर रहे हैं. सबसे बड़ी मुसीबत उनके लिए है जो समुद्र के आस पास के इलाकों में रहते हैं. इन मछुआरों का इस घटना पर अपना खुद का विश्लेषण है, हालांकि वह भी बहुत बहुत संतुष्ट नहीं हैं. कुछ लोग चिंता में हैं तो वहीं कुछ एक चकित हैं. विशाखापट्टनम के समुद्र पर होने वाला कोई भी बहुत जल्द ही नोट कर लिया जाता है. इसकी वजहें भी हैं. दरअसल लोग हर दिन विशाखापट्टनम के समुद्री किनारे का लुत्फ लेने जाते ही जाते हैं. महिलाओं से लेकर जवान, बच्चे यहां खेलने और मस्ती के मकसद से आते रहते हैं.