Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

दिवाली के बाद वीकेंड पर ऊटी में सैलानियों की संख्या बढ़ी

तमिलनाडु में नीलगिरी के टूरिस्ट हॉटस्पॉटों पर शुक्रवार को सैलानियों की तादाद काफी बढ़
गई। इसकी वजह वीकेंड के साथ-साथ दिवाली के त्योहार पर मिली छुट्टियां भी रहीं। गुरुवार को दिवाली और शुक्रवार को तमिलनाडु सरकार की तरफ से घोषित छुट्टी के बाद, हजारों सैलानी हल्की बारिश के बावजूद घूमने के लिए ऊटी के बॉटनिकल गार्डन पहुंचे।

अलग-अलग तरह के फूलों और हरे-भरे लॉन ने उनकी खुशी को दोगुना कर दिया। उन्होंने अपनी इस छुट्टी का भरपूर मजा उठाया। पहली बार ऊटी पहुंचे कई सैलानियों का कहना है कि उन्होंने शहर की कई और मशहूर जगहों को देखने का प्लान बनाया है।

अपने परिवारों के साथ सुकून के कुछ पल बिताने के लिए कई सैलानी कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों से भी ऊटी पहुंचे हैं। ब्रिटिश दौर में बना ऊटी का बॉटनिकल गार्डन 55 एकड़ में फैला हुआ है। यहां पर कई खास तरह के फूलों के पौधे और दुर्लभ पौधों की प्रजातियां पाई जाती हैं।