Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

पुलिस रिमांड में बदमाशों ने किया सीन रिक्रिएशन

हरिद्वार के चर्चित श्रीबालाजी ज्वेलर्स में हुए डकैती कांड में शामिल रहे तीनों बदमाशों को पुलिस ने कोर्ट से तीन दिन के लिए कस्टडी रिमांड पर लिया है। पहले दिन बदमाशों को घटनास्थल से लेकर ठहरने वाले स्थानों पर ले जाकर डकैती का सीन रिक्रिएट कराया। डकैती की वारदात को कैसे अंजाम दिया और कहां-कहां रुके, इसको लेकर बदमाशों ने मौके पर चिह्नीकरण कराया। पुलिस बदमाशों से दो दिन और पूछताछ करेगी। इसके बाद वापस जेल में दाखिल कर देगी।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक एक सितंबर की दोपहर रानीपुर मोड़ के समीप श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम में पांच बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। 11 टीमें बदमाशों की धरपकड़ में जुटी हुई थी। 15 सितंबर की रात डकैती में शामिल रहे बदमाश सतेंद्र पाल उर्फ लक्की निवासी मुक्तसर पंजाब पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था।