Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

यूपी में बीजेपी की सीटें घटने का दिखा असर

देश में तीसरी बार मोदी सरकार बन गई है. नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही 72 सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन किया है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की लोकसभा सीटें कम हो गई हैं, जिसके चलते नरेंद्र मोदी को सहयोगी दलों के सहारे सरकार चलानी पड़ रही है. पीएम मोदी ने कैबिनेट के जरिए यूपी की हिस्सेदारी के साथ ही जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का खास ख्याल रखा है, लेकिन सूबे में बीजेपी की सीटें घटने का सियासी प्रभाव मंत्रिमंडल पर भी पड़ा है. मोदी सरकार के पहले और दूसरे मंत्रिमंडल की तुलना में तीसरे कार्यकाल में मंत्रियों की संख्या ही नहीं घटी बल्कि इसका सियासी असर सत्ता में जातियों के भागीदारी पर भी पड़ा है.