Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त अपनी टीम के साथ पहुंचे पटना

Bihar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अगले कुछ दिनों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए बिहार की राजधानी पटना पहुंचे, इन चुनावों की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।

सीईसी के साथ चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी थे। वे शनिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे।

इसके बाद, राज्य के सभी जिलों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति और चुनावों के सुचारू संचालन के लिए दूसरी जरूरतों की समीक्षा के लिए बैठक होगी।

बाद में, चुनाव आयोग राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और दूसरे शीर्ष अधिकारियों के साथ चर्चा करेगा।

गौरतलब है कि ये दौरा चुनाव आयोग द्वारा अपनी अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने के कुछ दिनों बाद हो रहा है, जिसे तीन महीने की अवधि में किए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत तैयार किया गया था।

सत्तारूढ़ एनडीए का कहना है कि मतदाता सूची से अशुद्धियों को “हटाने” के लिए एसआईआर बेहद जरूरी है, जिसमें कथित तौर पर “बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासी और म्यांमार से आए रोहिंग्या” भी शामिल हो गए थे।