Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

वो ट्वीट… जिसकी वजह से बिहार की गठबंधन सरकार पर संकट

बिहार में सियासी उलटफेर के संकेतों के बीच लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की चर्चा तेज हो गई है. हाल ही में लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने तीन धमाकेदार ट्वीट कर बिहार की सियासत में भूचाल ला दिया था. रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार का नाम लिए बगैर उन निशाना साधा था. हालांकि, कुछ देर बाद ही उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिए थे. इसके बाद से कहा जाने लगा था कि आरजेडी और जेडीयू के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है. दोनों के बीच कभी भी गठबंधन टूट सकता है. नीतीश कुमार अपना पाला बदल सकते हैं.