Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

Rajasthan: करीब 50 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, रेत में सिके पापड़, अंडे भी उबलकर तैयार

Rajasthan: सुनने में बेशक अजीब लगे। लेकिन राजस्थान के जैसलमेर में इन दिनों हालात कुछ ऐसे ही हैं। गर्मी की वजह से पारा करीब 50 डिग्री तक पहुंच गया है। रेत भी चूल्हे की तरह गर्म हो गई है। गर्मी का अंदाजा लगाने के लिए ग्रामीण रेत में अंडे दबा देते हैं और कुछ ही मिनटों में वो उबल जाते हैं। यहां तक की 4–5 मिनट में पापड़ भी भून जाता है।

जो लोग इस रेगिस्तानी इलाके में नहीं रहते उनके लिए ये शायद मजे़दार हो, लेकिन यहां रहने वाले लोगों के लिए इस भीषण गर्मी में रहना बेहद मुश्किल है। मौसम विभाग के मुताबिक, इलाके के लोगों को गर्मी से जल्द राहत नहीं मिलने वाली है। उन्हें मौसम के सुधरने तक इसी तरह गर्मी को सहन करना होगा।