Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

केसीआर से मिलने यशोदा अस्पताल पहुंचे तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए.रेवंत रेड्डी ने रविवार को हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव से मुलाकात की। राव की शुक्रवार को गिरने के बाद कूल्हे की सर्जरी हुई और अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री के साथ पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री डी. अनसूया सीताक्का और पूर्व मंत्री शब्बीर अली भी थे। रेवंत रेड्डी ने सिरसिला विधायक के.टी.रामा राव से उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। बता दें कि 7 दिसंबर को एर्रावल्ली में अपने फार्महाउस में गिरने के बाद केसीआर का बाएं कूल्हे की रिप्लेसमेंट सर्जरी की गई थी।

अस्पताल के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि राव ठीक हो रहे हैं और उन्होंने मुख्य सचिव को पूर्व सीएम के स्वास्थ्य की निगरानी करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि राव विधानसभा आएं और सरकार को अपने बहुमूल्य सुझाव दें।