Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

Patna: तेजस्वी यादव ने पत्नी के साथ पटना के हनुमान मंदिर में पूजा की, लगाया लंगर

बिहार की राजधानी पटना में सावन के तीसरे सोमवार पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। तेजस्वी यादव के साथ उनकी पत्नी भी थीं और उन्होंने लंगर में लोगों को खाना परोसा।

तेजस्वी यादव ने कहा, "ये सावन का महीन चल रहा है और तीसरा सोमवार है और हम सब लोगों की इच्छा हुई और हमारी धर्मपत्नी की इच्छा हुई कि जो गरीब लोग हैं, उनके लिए लंगर लगाया जाए, तो हम लोग लंगर चला रहे हैं, तो ये जो सेवा है गरीबों वो करते हैं औऱ भगवान से आशीर्वाद लेते हैं।"

सावन का पवित्र महीना 22 जुलाई को शुरू हुआ और 19 अगस्त को खत्म होगा। हिंदू धर्म में सावन का महीना विशेष धार्मिक महत्व होता है क्योंकि इस महीने में भक्त शिव की पूजा करते हैं।