Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

तमिलनाडु: तूतुकुडी में नीट परीक्षा देने वाले छात्रों का प्रदर्शन

तमिलनाडु के तूतुकुडी में दो जगह नीट परीक्षा देने वाले छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अलग-अलग क्वेश्चन पेपर दिए गए थे।

मेडिकल प्रवेश परीक्षा के नतीजे चार जून को आए थे। छात्रों ने कहा कि परीक्षा में कई तरह की धांधली हुई है और इसे फिर से कराना चाहिए।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शनिवार को कहा कि 1,500 से ज्यादा उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स देने के मुद्दे पर शिक्षा मंत्रालय ने चार सदस्यों का पैनल बनाया है।

नीट-यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में नंबर बढ़ाने के आरोप लगे हैं। इस वजह से 67 उम्मीदवारों ने पहली रैंक हासिल की।