Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

टीएमसी की चंद्रिमा भट्टाचार्य ने डोर-टू-डोर वुमेन आउटरीच कैंपेन की शुरू

तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रहते हुए महिलाओं के बीच अपना आउटरीच कैंपेन शुरू किया है।
तृणमूल महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी में चुनाव प्रचार की शुरुआत की। चंद्रिमा ने कुछ घरों का दौरा किया और परिवारों की महिलाओं को अभियान के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि पुस्तिकाओं में केंद्र सरकार की तरफ से बंगाल को वंचित करने और महिलाओं के लिए राज्य की मासिक वित्तीय सहायता का उल्लेख किया गया है। भट्टाचार्य ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता महिलाओं तक पहुंचेंगे।
 
पार्टी की वरिष्ठ नेता और वित्त राज्य मंत्री समेत कई मंत्रालय संभाल रहीं चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। भट्टाचार्य ने रविवार रात जलपाईगुड़ी जिले के तूफान प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री के दौरे की आलोचना करने के लिए विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी पर तंज कसा।