Breaking News

3 दिवसीय भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री, आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात     |   फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी     |   43 साल पुराने गैंगरेप केस में इलाहाबाद HC का फैसला, सबूतों के अभाव में 3 आरोपियों को किया बरी     |   मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार     |   सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट     |  

West Bengal: टीएमसी सांसद काकोली घोष ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

West Bengal: तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व के प्रति सार्वजनिक रूप से निराशा जताने वाली लोकसभा सदस्य काकोली घोष दस्तीदार ने बुधवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। सांसद काकोली घोष दस्तीदार हाल ही में टीएमसी के प्रमुख कार्यक्रमों से नदारद रहीं और उन्होंने पार्टी के आंतरिक कामकाज पर भी असंतोष जताया था।

दस्तीदार ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि वे सांसद बनी रहेंगी। दस्तीदार ने टीएमसी में कई पदों पर कार्य किया, वे पार्टी की महिला इकाई की अध्यक्ष भी रहीं। टीएमसी नेतृत्व की आपत्तियों के बावजूद उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई प्रशासनिक बैठक में हिस्सा लिया।