Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

सूरत की कंपनी ने खास ड्रोन बनाने का दावा किया, 7,000 किलोमीटर दूर से हो सकेगा संचालित

Surat: गुजरात के सूरत में ड्रोन बनाने वाले तीन युवाओं ने ऐसा ड्रोन बनाने का दावा किया है, जिसे 7,000 किलोमीटर दूर से भी संचालित किया जा सकता है। इनसाइड एफटीवी कंपनी 2020 में बनाई गई थी। कंपनी ने अब तक 2500 से ज्यादा ड्रोन बेचे हैं। इनके ड्रोन शार्क टैंक इंडिया सीजन टू में भी दिखाए गए थे। 

सैनिक इस्तेमाल के अलावा इनसाइड एफपीवी ऐसे ड्रोन भी बनाती है जिनका इस्तेमाल फिल्म निर्माता, व्लॉगर्स, छात्र और दूसरे लोग कर सकते हैं। इनकी क्वालिटी अलग होती है और लागत कम होती है।

कंपनी को अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। उम्मीद है कि जल्द ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कंपनी अपने प्रोडक्ट लाएगी।