Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

पीलीभीत में सूखे की मार से गन्ना किसान परेशान, सरकार से राहत की उम्मीद

उत्तर प्रदेश का पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र गन्ना उत्पादन के लिए जाना जाता है। यहां के किसान धान और गेहूं की खेती भी करते हैं। लेकिन इस साल सूखा पड़ने की वजह से उनका कहना है कि खेती से ज्यादा रिटर्न की उम्मीद नहीं है। ऐसे में वे सरकार से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

किसानों का कहना है कि इस साल बारिश कम होने की वजह से गन्ने की फसल सूख गई है, जिससे उनकी आय पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा सीट हैं, जिनमें से चार पीलीभीत जिले में और एक बरेली जिले में है। 
जिले के कृषि विभाग के मुताबिक, पीलीभीत जिले की चारों विधानसभाओं में करीब 18 लाख मतदाता हैं जिनमें से करीब 3.5 लाख किसान परिवार आते हैं। अगर इन्हें वोटर में देखें तो ये संख्या नौ लाख तक पहुंचती है जो कि कुल वोटर का 50 फीसदी है। 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को पीलीभीत में मतदान होना है।