Breaking News

हॉकी इंडिया ने कोच सुधीर गोला को हटाया, भोपाल में चल रहे अंडर-18 कैंप के बीच एक्शन     |   इराक के नए प्रधानमंत्री अली फलीह कादिम अल-जैदी को PM मोदी ने दी बधाई     |   NEET पेपर लीक: NTA दफ्तर पर यूथ कांग्रेस का प्रोटेस्ट     |   सपा नेता आजम खान दोषी करार, अफसर से जूते साफ कराने का दिया था बयान     |   प्रतीक यादव की अस्थियां लेकर आज हरिद्वार पहुंचेगा यादव परिवार, VIP घाट पर होगा विसर्जन     |  

राजस्थान में BJP विधायक दल की बैठक से पहले हलचल

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के बाद अब सबकी नजर राजस्थान पर है. राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सस्पेंस से आज पर्दा उठने वाला है. सूत्रों की मानें तो आज बीजेपी विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर मोहर लग जाएगी. हालांकि बैठक में निर्दलीय विधायकों को नहीं बुलाया गया है. उन्हें जयपुर में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं. बता दें कि कुछ निर्दलियों ने बिना शर्त समर्थन पत्र सौंपा है.

विधायक दल की बैठक से पहले वसुंधरा राजे के आवास पर हलचल है. 4 विधायक वसुंधरा राजे से मिलने पहुंचे हैं. कालीचरण सराफ, बाबू सिंह राठौड़, प्रताप सिंह सिंघवी और गोपाल शर्मा पूर्व सीएम के आवास पर पहुंचे हैं. बता दें कि दो बार की मुख्यमंत्री रहीं वसुंधरा राजे के तेवर से बीजेपी आलाकमान के लिए परेशानी का सबब बन सकता है. माना जा रहा है कि पिछले दिनों बीजेपी के करीब 60 विधायक वसुंधरा राजे से मुलाकात कर चुके हैं. ज्यादातर विधायक यही कह रहे हैं कि सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात थी. कुछ विधायक ये भी कहते हुए नजर आए कि वो वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं. वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह पर कुछ विधायकों की कथित बाड़ेबंदी के भी आरोप लगे थे.