Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

मतदान केंद्र पर लगा सितारों का जमघट, रजनीकांत समेत कई एक्टर ने चेन्नई में डाला वोट

Tamil Nadu: सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हासन, धनुष, तृषा कृष्णन, खुशबू, कार्तिक और सिद्धार्थ ने शुक्रवार को चेन्नई में वोट डाला। सुपरस्टार रजनीकांत और एक्टर धनुष ने चेन्नई के पोएस गार्डन मतदान केंद्र पर वोट डाला। वहीं तमिल एक्टर कार्तिक ने अपने बेटे और अभिनेता गौतम कार्तिक के साथ वोट डाला।

एक्टर से नेता बने कमल हासन ने भी मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला। एक्टर की पार्टी मक्कल निधि मय्यम राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके के साथ गठबंधन में है। इसके अलावा एक्ट्रेस से नेता बनी खुशबू सुंदर ने अपने पति और फिल्म प्रोड्यूसर सुंदर के साथ वोट डाला।

वोट डालने के बाद खुशबू ने कहा कि मतदान सिर्फ आपका फर्ज नहीं है, बल्कि आपका अधिकार भी है और इसलिए उन्होंने अपील की कि सब बाहर निकले और मतदान करें। फिल्म पोन्नियिन सेलवन में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने चेन्नई में वोट डाला। वोट डालने आईं तृषा के साथ लोगों ने सेल्फी भी ली। 

तमिलनाडु में 2024 के आम चुनाव के लिए जोरदार मतदान चल रहा है और राज्य में सुबह 11 बजे तक 23.87 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य की सभी 39 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है।