Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

Jammu Kashmir: श्रीनगर में तापमान शून्य से नीचे बरकरार, खुश्क मौसम ने बढ़ाई परेशानी

Jammu Kashmir: कश्मीर घाटी में ठंड का कहर जारी है और शुक्रवार को ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा। श्रीनगर में गुरुवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के माइनस 2.9 डिग्री सेल्सियस से कम है। शहर घूमने के लिए बेताब दिख रहे कई पर्यटकों ने कहा कि कड़ाके की ठंड ने उनकी सभी योजनाओं पर पानी फेर दिया है और वे अपने होटल के कमरों में ही बंद रहने पर मजबूर हैं।

श्रीनगर के लोगों का कहना है कि जब तक बारिश या बर्फबारी नहीं होती, ठंड का असर बना रहेगा। वे खुश्क मौसम से भी राहत चाहते हैं क्योंकि इलाके के पानी के स्रोत तेजी से सूख रहे हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि 13 से 17 दिसंबर तक उत्तर और मध्य कश्मीर के कुछ ऊंचे इलाकों में बहुत हल्की बर्फबारी हो सकती है।

उसके मुताबिक 18 और 19 दिसंबर को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन 20 और 21 दिसंबर को घाटी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी का अनुमान है। चिल्लई कलां यानी कश्मीर घाटी में कठोर सर्दी के 40 दिनों के दौर की शुरुआत 21 दिसंबर से होनी है।