Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

Jammu Kashmir: श्रीनगर में फरवरी में 21 डिग्री सेल्सियस तापमान, टूटा 135 साल का रिकॉर्ड

Jammu Kashmir: अभी फरवरी का महीना खत्म भी नहीं हुआ है, और कश्मीर घाटी में सामान्य सर्दी के बजाय असामान्य गर्मी पड़ने लगी है। श्रीनगर में शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ये आमतौर पर इस समय के तापमान से 10 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

ये श्रीनगर में फरवरी के महीने में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान था। पिछला रिकॉर्ड 24 फरवरी, 2016 का था, जब अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में अचानक बढ़ोतरी की वजह साफ आसमान और पश्चिमी विक्षोभ का अभाव बताया जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के 26 और 27 फरवरी के आसपास लौटने की संभावना है, जिससे हल्की बूंदाबांदी और तापमान में गिरावट हो सकती है।

हालांकि, लोग मौसम में अचानक आए बदलाव को लेकर सकते में हैं। कई लोगों का कहना है कि उन्हें फरवरी में इतने ज्यादा तापमान की उम्मीद नहीं थी। वे लंबी समय में इसके असर की कल्पना करके चिंतित हैं। उन्हें आशंका है कि अगर यही सिलसिला जारी रहा, तो यहां पानी का संकट हो सकता है।

अमूमन अप्रैल में खिलने वाले फूलों का समय से पहले खिलना, असामान्य मौसम की देन बताई जा रही है। मौसम में बदलाव से स्थानीय निवासी और जानकार - दोनों ही चिंतित हैं।