Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

केरल में आज भी जिंदा है 102 साल की बुजुर्ग वोटर, इस बार भी मतदान करने को उत्सुक

केरल में पथानामथिट्टा लोकसभा सीट पर 102 साल की सोसम्मा सबसे उम्रदराज़ वोटर हैं। वो इस बार भी मतदान करने को उत्सुक हैं। हालांकि ये अभी साफ नहीं है कि वो डाक के जरिये वो वोट भजेंगी या फिर मतदान केंद्र पर जाएंगी। लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लेने के लिए सोसम्मा का जज्बा आज के नौजवानों के लिए मिसाल है।

पथानामथिट्टा सीट पर बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य ए.के.एंटनी के बेटे अनिल के. एंटनी को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला केरल के पूर्व वित्त मंत्री एलडीएफ के टी. एम. थॉमस इसाक और मौजूदा सांसद कांग्रेस के एंटो एंटनी से है। वो तीन बार इस सीट से जीत चुके हैं।

एंटो एंटनी पिछले हफ्ते सोसम्मा ज़कारिया को सम्मानित करने के लिए उनके घर गए। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी इस वरिष्ठ मतदाता को सम्मानित किया था। उनसे मिलने के बाद एंटनी ने कहा, "उनका जन्म आजादी से पहले हुआ था। वो ब्रिटिश शासन के तहत भी थी।  इसलिए उनके लिए मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेना अहम है।"