Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

Punjab: आनंदपुर साहिब में शुरू हुआ सिख समुदाय के खास त्योहार 'होला मोहल्ला'

नगाड़ों की गूंज के साथ गुरुवार को पंजाब के आनंदपुर साहिब में छह दिनों तक चलने वाले होला मोहल्ला त्योहार की शुरूआत हो चुकी है। त्योहार के पहले तीन दिन श्री कीरतपुर साहिब में सिखों के धार्मिक ग्रंथ का पाठ किया जाएगा। इसके बाद 24 तारीख से आनंदपुर साहिब में त्योहार मनाया जाएगा। 

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वो पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ त्योहार मनाएं और ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल होने से बचें जिससे सिख समुदाय को ठेस पहुंचती हो। होला मोहल्ला की शुरुआत सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह ने 1701 में आनंदपुर साहिब में की थी। 

होला मोहल्ला पर्व की शुरुआत से पहले होली के दिन एक-दूसरे पर फूल और फूल से बने रंग डालने की परंपरा थी लेकिन गुरु गोबिंद सिंह जी ने इसे शौर्य के साथ जोड़ते हुए सिख समुदाय को सैन्य ट्रेनिंग का आदेश दिया। तब से होला मोहल्ला के पावन पर्व पर अबीर और गुलाल के बीच शूरता और वीरता का रंग देखने को मिलता है।