Breaking News

प्रयागराज में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा, गड्ढे में धंसा     |   नेपाल में बाढ़ से 626 मौतें, लापता लोगों की तलाश जारी     |   नेपाल बाढ़ पर खड़गे की पीएम और गृहमंत्री को चिट्ठी, भारतीयों की मदद की मांग     |   गंडक बैराज के डिस्चार्ज में उतार-चढ़ाव, 97,500 क्यूसेक पर बहाव सामान्य     |   नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन पर मौसम की मार, बारिश के चलते हेलिकॉप्टर भी रुके     |  

HIL 2025-26: सूरमा हॉकी क्लब ने दर्ज की पहली जीत, गवर्निंग काउंसिल को 3-1 से हराया

HIL 2025-26: जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने बृहस्पतिवार को यहां एचआईएल गवर्निंग काउंसिल को 3-1 से हराकर पुरुष हॉकी इंडिया लीग 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 15वें और 38वें मिनट के दो गोल और गुरजंत सिंह ने 27वें मिनट में एक गोल दागकर टीम को जीत दिलाई।

केन रसेल ने एचआईएल जीसी के लिए एकमात्र गोल किया जिससे वे लीग में शीर्ष स्कोरर के तौर पर टॉम बून के 10 गोल की बराबरी पर आ गए हैं। हार के बावजूद एचआईएल जीसी अंक तालिका में शीर्ष दो में बनी हुई है।