Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

Jaipur: पर्चा भरने से पहले कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने पार्टी विधायकों से की मुलाकात

Rajasthan: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए पर्चा भरा। पर्चा भरने से पहले सोनिया गांधी ने पार्टी विधायकों से मुलाकात की और उनका अभिनंदन स्वीकार किया। पांच बार लोकसभा सांसद रह चुकीं 77 साल की सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा जाएंगी।

सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ मौजूद रहे। लोकसभा में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करने वाली सोनिया गांधी अगला आम चुनाव नहीं लड़ेंगी। वे पांच बार लोकसभा सांसद रही हैं और कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद 1999 में पहली बार सांसद चुनी गई थीं।

15 राज्यों से राज्यसभा के 56 सदस्य अप्रैल में अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। इन सीटों के लिए चुनाव 27 फरवरी को होंगे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है।