पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार सुबह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब वह घर पर रहकर आगे का इलाज और फॉलो-अप कराएंगी। उन्हें 24 मार्च की रात बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, सोनिया गांधी का इलाज सिस्टमेटिक इंफेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से किया गया, जो डॉ. डी. एस. राणा, डॉ. एस. नुंडी और डॉ. अरुप बसु की निगरानी में हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्होंने इलाज पर अच्छा रिस्पॉन्स दिया और अब उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
सोनिया गांधी अस्पताल से डिस्चार्ज, अब घर पर होगा इलाज
You may also like
PM मोदी ने अहमदाबाद में 3,300 करोड़ के सेमीकंडक्टर प्लांट का किया उद्घाटन.
पंचायती राज को मजबूती, उत्तराखंड को केंद्र से 91.31 करोड़ की अनटाइड ग्रांट.
मध्य प्रदेश में दिनदहाड़े BJP पार्षद की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस.
नालंदा मंदिर भगदड़ पर CM नीतीश का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 6 लाख मुआवजा.