Breaking News

फ्लोरिडा के इंटरनेशनल हवाई अड्डे का बदलेगा नाम, अब होगा डोनाल्ड ट्रंप इंटरनेशनल एयरपोर्ट     |   पूर्व टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस ने थामा बीजेपी का हाथ, मुख्यालय पहुंचकर ली मेंबरशिप     |   दुबई पोर्ट के पास तेल टैंकर पर हमला, लगी आग     |   बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की 12 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट     |   बिहार: नालंदा में शीतला मंदिर में मची भगदड़, 5 की मौत, कई घायल     |  

नालंदा मंदिर भगदड़ पर CM नीतीश का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 6 लाख मुआवजा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को नालंदा के बिहारशरीफ स्थित शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ की घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को कुल 6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है, जिसमें 4 लाख रुपये आपदा प्रबंधन विभाग और 2 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि इससे वे काफी आहत हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जाए। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके समुचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं। इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और हर संभव सरकारी सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है और घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था की गई है। यह भगदड़ मंदिर में लगने वाले साप्ताहिक मेले के दौरान अधिक भीड़ होने के कारण हुई। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं के अनुसार, पुलिस बल की कमी के चलते हालात बिगड़ गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास के मेले की दुकानों को बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं।