Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

Bihar: दरभंगा में बन रहे मकान से छह जिंदा बम बरामद, जांच जारी

Darbhanga: बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने शुक्रवार को एक बन रहे मकान से जिंदा बमों का जखीरा बरामद किया। बहादुरपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले छोटी एकमी में बनाया जा रहा ये घर मोहम्मद जावेद का है। ये मामला तब सामने आए जब लोगों ने इस घर से आ रही ब्लास्ट की आवाज सुनी।

जानकारी मिलने के बाद, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसे परिसर के भीतर छह लाइव एक्सप्लोसिव डिवाइस के बारे में पता चला। दरभंगा सिटी एसपी शुभम आर्य ने कहा कि शुरूआती जानकारी आंशिक रूप से बने घर से विस्फोट की आवाज के बारे में मिली थी।

पुलिस ने दो विस्फोट वाले बमों के अवशेष भी बरामद किए और छह दूसरे बमों को कामयाबी के साथ बेअसर कर दिया। एसपी शुभम आर्य ने बताया कि जानकारी मिली है कि मोहम्मद जावेद का धमाके से कनेक्शन है। ऐसे में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में इतनी बड़ी संख्या में जिंदा बमों को रखने के पीछे का मकसद चल रही जांच का अहम पहलू बना हुआ है।