Breaking News

घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |   नेपाल में पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी कटौती, LPG सिलेंडर में भी 100 रुपये सस्ता     |   चीन का कड़ा संदेश, शी जिनपिंग बोले- राष्ट्रीय संप्रभुता से कोई समझौता नहीं     |   नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की     |   बिहार STF ने अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का किया भंडाफोड़, करोड़ों की नशीली दवाएं जब्त, 6 अरेस्ट     |  

सिक्किम सीएम प्रेम सिंह तमांग ने केंद्रीय बजट का किया स्वागत, केंद्र को दिया धन्यवाद

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने केंद्रीय बजट 2024-25 का स्वागत किया और कई राज्यों में बाढ़ नियंत्रण उपायों और सिंचाई परियोजनाओं को बढ़ाने के लिए 11,500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता योजना आवंटित करने के लिए केंद्र को धन्यवाद दिया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने मंगलवार को अपने केंद्रीय बजट भाषण के दौरान बाढ़ प्रभावित राज्यों बिहार, असम और सिक्किम को वित्तीय सहायता की घोषणा की। सिक्किम में चार अक्टूबर, 2023 को अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड से कम से कम 42 लोगों की जान चली गई, जबकि 77 अभी भी लापता हैं।