Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

तेलंगाना: बीआरएस को झटका, एक सांसद और एक विधायक कांग्रेस में शामिल

Hyderabad: तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाले बीआरएस को चुनाव से पहले झटका मिला है। चेवेल्ला से मौजूदा सांसद- रंजीत रेड्डी और विधायक डी. नागेंद्र ने रविवार को पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए। दोनों तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

रंजीत रेड्डी ने एक पोस्ट में कहा. "मैं अपने सभी समर्थकों और लोगों को सूचित करने के लिए लिख रहा हूं कि मैंने @बीआरएस पार्टी को इस्तीफे का औपचारिक पत्र सौंप दिया है। मुझे दिए गए मौके और मेरी सेवा में दिए गए सहयोग के लिए बीआरएस पार्टी को धन्यवाद देता हूं।"

उनके कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर पर रेवंत रेड्डी ने कहा, "आज हमने (अन्य पार्टी नेताओं के लिए) दरवाजे खोल दिए हैं। एक और सांसद पसुनूरी दयाकर (वारंगल) शनिवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस में शामिल हो गए।'' इससे पहले जहीराबाद और नगरकुर्नूल से बीआरएस सांसद बी. बी. पाटिल और पी. रामुलु बीजेपी में शामिल हो गए थे।