Breaking News

CBI ने 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च किया, लोगों को साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा     |   प्रतीक यादव की अस्थियां कल हरिद्वार में प्रवाहित होंगी, अखिलेश-अमन बिष्ट रहेंगे मौजूद     |   'सरकार ₹12.35/Kg की दर से प्याज खरीदेगी', पुणे में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह     |   जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |  

ममता के बाद ‘आप’ का INDIA गठबंधन को झटका

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी ने भी इंडिया गठबंधन को झटका दिया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के साथ नहीं जा रहे हैं. मान ने कहा कि आप पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ने जा रही है. भगवंत मान गठबंधन के पक्ष में नहीं थे. उन्होंने कई बार पब्लिक प्लेटफॉर्म से अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. बता दें कि पंजाब में आप और कांग्रेस एक दूसरे की प्रतिद्वंद्वी हैं.

आप और कांग्रेस का लगातार इस बात पर जोर रहा है कि वे पंजाब की सभी सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारेगी. दोनों ही पार्टियां पंजाब में अपना राजनीतिक दबदबा बढ़ाने के साथ ही इस उम्मीद में भी हैं कि चुनाव के परिणाम उनके पक्ष में होंगे. आप सेे पहले तृणमूल कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन को झटका दिया था. टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस राज्य में 10-12 सीटें मांग रही थी तो ममता 2 ही सीट देने पर राजी थीं.