Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

घुटनों पर आकर शिवराज को धोने पड़े थे पीड़ित के पैर

साल 2023 बीतने में मात्र कुछ दिन बाकी हैं. इस साल कुछ ऐसे घटनाक्रम हुए जो काफी चर्चा में रहे. ऐसा ही एक घटनाक्रम मध्य प्रदेश का सीधी पेशाब कांड है. यह पेशाब कांड काफी सुर्खियों में रहा था. इसकी प्रमुख वजह यही रही कि जब मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही थी. उसी समय जुलाई के पहले हफ्ते में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होता है. इस वायरल वीडियो में गांव का एक दबंग युवक आदिवासी समुदाय के शख्स के ऊपर पेशाब करते हुए दिखाई देता है. इस वीडियो के जांच पड़ताल में पाया गया कि पेशाब कांड की घटना मध्य प्रदेश के सीधी जिले के करौंदी गांव की है.

जहां करौंदी गांव के 36 वर्षीय दशमत राव के ऊपर गांव के प्रवेश शुक्ला नाम के युवक ने शराब के नशे में उसके ऊपर पेशाब की थी. वीडियो में साफ दिख रहा कि पीड़ित आदिवासी शख्स लाचार अवस्था में नीचे बैठा रहा और आरोपी दंबग प्रवेश शुक्ला शराब के नशे में एक हाथ से सिगरेट पीते हुए उसके सिर और चेहरे पर पेशाब करता है. यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रदेश की विपक्षी पार्टी ने शिवराज सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया था.