Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

सतलुज यमुना लिंक नहर मुद्दे पर शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने किया प्रदर्शन

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने मंगलवार को चंडीगढ़ में सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर मुद्दे पर प्रदर्शन किया। शिरोमणि अकाली दल के नेता ने कहा, "पानी लूटने का ये सिलसिला कांग्रेस ने शुरू किया था और आम आदमी पार्टी इसकी रखवाली कर रही है। साथ ही बीजेपी भी इसका समर्थन कर रही है।" 

सीएम आवास के घेराव से पहले एसएडी की बैठक में पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल भी शामिल हुए। चार अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा कि वे पंजाब में जमीन के उस हिस्से का सर्वेक्षण करे जो राज्य में एसवाईएल नहर के हिस्से के निर्माण के लिए आवंटित किया गया था।

एसवाईएल नहर की परिकल्पना रावी और ब्यास नदियों से पानी के प्रभावी आवंटन के लिए की गई थी। इस परियोजना में 214 किलोमीटर लंबी नहर की परिकल्पना की गई थी, जिसमें से 122 किलोमीटर का हिस्सा पंजाब में और बाकी 92 किलोमीटर का हिस्सा हरियाणा में बनाया जाना था।

हरियाणा ने अपने इलके में परियोजना का काम पूरा कर लिया है जबकि पंजाब ने 1982 में इसका निर्माण कार्य शुरू किया था लेकिन बाद में इसे रोक दिया गया। एसवाईएल नहर का मुद्दा पिछले कई सालों से पंजाब और हरियाणा के बीच विवाद का कारण बना हुआ है।

पंजाब का कहना है कि रावी और ब्यास नदियों से बहने वाले पानी की मात्रा काफी कम हो गई है और इसलिए वे पानी की मात्रा के पुनर्मूल्यांकन की मांग कर रहे हैं।