Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

शरद पवार भी बोले- सीट शेयरिंग को लेकर है विवाद

एनसीपी चीफ शरद पवार ने इंडिया गठबंधन में मौजूदा हालात को लेकर बड़ा बयान दिया है. इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन में दरार की बात भी स्वीकारी. उन्होंने कहा कि राज्यों में अलग-अलग परिस्थिति है. पवार ने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी साथ काम करती है, इसका मतलब पार्टियों का मर्जिंग नहीं है. शरद पवार ने कहा कि इंडिया गठबंधन में कुछ पार्टियों की भूमिका उनके राज्यों में ही सीमित है. इंडिया अलायंस में कुछ राज्यों में सीट शेयरिंग को लेकर विवाद है इसे नकारा नहीं जा सकता.

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बंगाल को लेकर आज तक चर्चा नहीं हुई. महाराष्ट्र की चर्चा में मैं खुद नहीं करता तो मेरी तरफ से जयंत पाटिल, कांग्रेस के नाना पटोले और यूबीटी के संजय राउत करते हैं. पवार ने कहा कि निपानी लोकसभा को लेकर चर्चा हम कर रहे हैं. अच्छा है की कर्नाटक में कांग्रेस सरकार है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की तीन जगह को लेकर एमवीए में चर्चा नहीं हुई. कल इस विषय में एमवीए की बैठक होगी. वहीं, मर्ज की खबरों को शरद पवार ने नकार दिया.