Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

पूर्व मंत्री एच डी रेवन्ना और उनके बेटे के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

पूर्व मंत्री एच. डी. रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न और स्टॉक करने का मामला दर्ज किया गया है। प्रज्वल रेवन्ना हासन से सांसद भी हैं। एच. डी. रेवन्ना और प्रज्वल रेवन्ना के रसोइये की शिकायत के आधार पर जिले के होलेनरासीपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक वे एच. डी. रेवन्ना की पत्नी भवानी की रिश्तेदार हैं।

शिकायत में कहा गया है कि काम शुरू करने के चार महीने बाद एच. डी. रेवन्ना यौन उत्पीड़न करता था और उनका बेटा प्रज्वल उसकी बेटी से वीडियो कॉल पर अश्लील बातचीत करता था। शिकायतकर्ता ने अपने साथ-साथ परिवार की जान के लिए भी खतरे का अंदेशा जताया है।